फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The complainant misbehaved with the accountants who went to investigate.

Auraiya News: जांच करने गए लेखपालों से शिकायतकर्ता ने की अभद्रता

Thu, 26 Feb 2026 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
The complainant misbehaved with the accountants who went to investigate.
अछल्दा। थानाक्षेत्र के एक गांव में जांच करने पहुंची लेखपालों की टीम के साथ शिकायतकर्ता ने अभद्रता कर हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी। लेखपालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र ग्राम वीरपुर निवासी अजब सिंह तोमर ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को शिकायती पत्र दिया था। बृहस्पतिवार को मिशन समाधान के तहत क्षेत्रीय लेखपाल उपासना राजपूत, लेखपाल उत्कर्ष बाजपेई, छवि मिश्रा व सूर्यांश यादव के साथ गांव पहुंची। उन्होंने शिकायतकर्ता को फोन कर समस्या के निस्तारण के लिए बुलाया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे शिकायतकर्ता ने लेखपालों को बताया कि उसने कोई शिकायत नहीं की है। इस पर राजस्व टीम ने शिकायतकर्ता से कहा कि आप लिखित दे दो कि उसने कोई शिकायत नहीं की है। आरोप है कि इस पर शिकायतकर्ता ने राजस्व टीम के साथ गालीगलौज व अभद्रता करते हुए हाथापाई कर जान से मारने की धमकी दी। लेखपालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसओ पंकज मिश्रा ने आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग में कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed