फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The colors of Independence Day spread on the markets

Auraiya News: बाजारों पर चढ़ा जश्न-ए-आजादी का रंग

Tue, 13 Aug 2024 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
The colors of Independence Day spread on the markets
औरैया। स्वतंत्रता दिवस को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। मुख्य बाजारों में फुटपाथ पर सजी दुकानों से खरीदारी के लिए युवा और बच्चे उमड़ने लगे है।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस को उत्साह के साथ मनाने के लिए लोग तैयारी में जुट गए है। एक ओर जहां सरकारी कार्यालयों सहित अन्य स्थानों पर तैयारियां चल रही है। तो वहीं स्कूलों में भी इस मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुती देने वाले छात्र-छात्राएं भी अभ्यास करने लगे हैं। शहर के रुहाई मोहल्ला, तिलक मार्केट, जेसीज चौराहा, सराफा बाजार, तहसील चौराहा, नरायनपुर आदि स्थानों पर सजी दुकानों पर छोटे व बड़े तिरंगों के अलावा तिरंगे का बैज, टोपी, गुब्बारे, फ्रैंडशिप बैंड की खरीदारी कर रहे है।
इस बार बच्चे तिरंगा वाले ब्रेसलेट और हाथों की पट्टियां उनकी पहली पसंद बने हुए है। तो वहीं तिरंगा रंग के कपड़े भी पसंद कर रहे है। सराफा बाजार में दुकानदार कैलाश गुप्ता ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को खरीदारी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

पिछले साल की अपेक्षा इस बार खरीदारों की संख्या अधिक देखने को मिल रही है। छोटे-छोटे बच्चों में ही नहीं युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। स्कूलों में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चे तिरंगा रंग में सजने को लेकर आतुर दिख रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------

सामान व उनकी कीमत

बैज 10 से 20 रुपये, तिरंगा 15 से 60 रुपये, टोपी, बैज, पट्टी 10 से 100 रुपये, प्लास्टिक के झंडे 10 से 100 रुपये साइज के अनुसार, बैज 10 से 50 रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed