फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The cold of morning and evening is making heart patients sick.

Auraiya News: सुबह-शाम की ठंड हृदय रोगियों को बना रही बीमार

Mon, 23 Feb 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 23 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The cold of morning and evening is making heart patients sick.
फोटो-10- वार्ड में भर्ती मरीज का हाल जानते डॉक्टर। स्रोत:कर्मी
औरैया। दिन में भले ही तेज धूप से लोग गर्मी का अहसास कर रहे हों, लेकिन सुबह-शाम हो रही ठंड हृदय रोगियों पर भारी पड़ रही है। जरा सी लापरवाही बरतने पर हृदय रोगी बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

रोजाना इस तरह के मामले मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। मामला गंभीर होने पर उन्हें सैफई रेफर किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज की फिजीशियन डॉ. अपर्णा शंखवार ने बताया कि सर्दी के कारण शरीर की रक्त नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं। इससे रक्त संचार प्रभावित होता है।
विज्ञापन

यही वजह है कि सर्दियों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि सुबह के समय तापमान सबसे कम होता है। ऐसे में हृदय रोगी सुबह की बजाय धूप निकलने के बाद या दोपहर के समय हल्की सैर करें। हृदय रोगियों को सुबह-शाम और रात के समय सर्दी से बचाव करने की जरूरत है। मामूली लापरवाही में लोग बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ मरीजों को गंभीर हालत में कानपुर या सैफई रेफर किया जा रहा है। रोजाना 20-25 मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि बुजुर्गों और हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित मरीजों को सर्दी का असर ज्यादा प्रभावित करता है। रोगी गर्म कपड़े पहनें, सिर और कान ढक कर रखें, ठंडे पानी से नहाने से बचें और नियमित रूप से दवाइयों का सेवन करते रहें।

पारा चढ़ने के साथ बढ़ी पेय पदार्थों की मांग

औरैया। जाती हुई ठंड के साथ ही दोपहर में तेज धूप से पारा चढ़ रहा है। ऐसे में पेय पदार्थों की मांग बढ़ी है। रविवार को दोपहर के समय पारा 26 डिग्री के पार पहुंच गया। सड़कों पर आवागमन करते लोग छांव का सहारा लेते नजर आए।

शहर के कानपुर रोड किनारे कई रेहड़ी भी लगने लगी हैं। जहां गन्ने का जूस बनाया जा रहा है। 10 रुपये के भाव से यह ग्राहकों को गिलास में मिल रहा है। वहीं, फलों के जूस की मांग भी बढ़ी है। जूस कारोबारी राजेश गुप्ता ने बताया कि गन्ने के जूस को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। साथ ही अन्य फलों के जूस की मांग भी बढ़ गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed