{"_id":"637929e6145c2526111be25b","slug":"the-cleaner-returning-the-truck-was-crushed-to-death-auraiya-news-knp729210334","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः ट्रक बैक करा रहे क्लीनर की कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः ट्रक बैक करा रहे क्लीनर की कुचलकर मौत
विज्ञापन
औरैया। मंडी समिति के पास हाईवे पर शुक्रवार रात ट्रक बैक करते वक्त क्लीनर कुचल कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को साथी 50 शैया अस्पताल से सैफई ले गए। जहां शनिवार देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
शहर के बनारसीदास निवासी विमल कुमार उर्फ मनोज सविता (45) पुत्र कृष्ण स्वरूप ट्रक क्लीनर था। वह चालक राजू के साथ ट्रक पर चलता था। शुक्रवार शाम वह मंडी समिति के पास बाबा होटल पर ट्रक खड़ा कर घर गया था। घर से रात 12 बजे के करीब लौटने पर झांसी गिट्टी लेने के लिए निकल रहे थे।
चालक ने ट्रक बैक कराने के लिए उसे ट्रक से उतार दिया। वह पीछे खड़े होकर ट्रक बैक करा रहा था। इसी बीच ट्रक के पहिए की चपेट में आकर वह बुरी तरह से घायल हो गया। हादसा होते देख चालक राजू उसे शहर के 50 शैया अस्पताल में ले गया। वहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे सैफई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सैफई में देर शाम मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।