{"_id":"6d039ded5681c42423789aea7072cbd8","slug":"the-children-have-knowledge-of-terrestrial-glory-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञान स्थलीय के बच्चों ने किया नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञान स्थलीय के बच्चों ने किया नाम रोशन
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 29 May 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई के हाई स्कूल परीक्षा परिणाम देख मेधावी छात्र-छात्राएं खुशी में झूम उठे। बच्चों की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन तथा अभिभावक खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। वहीं बच्चों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा।
विज्ञापन
ज्ञान स्थलीय एकेडमी के प्राचार्य मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 90 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए व 45 छात्र-छात्राओं ने 9 सीजीपीएल अंक प्राप्त किए हैं। कालेज की काजल तिवारी, अंजली त्रिपाठी, प्रियांशी, अंजली पोरवाल, हिमांशु मिश्रा, मुकेश दीक्षित, कृष्ण बहादुर, दिव्या मिश्रा, ने 10 सीजीपीए अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
कालेज प्रबंधक शिव प्रसाद यादव ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं अच्छा परीक्षा परिणाम आने पर मेधावी बच्चों को टीचरों ने मिठाई खिलाई। इस दौरान अंशुल तिवारी, मनीष पांडेय, रामकुमार दुबे, गुरमीत, विनय, सागर गुप्ता, मनोज राजपूत, प्रशांत पोरवार, हरिहर सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
देवराज को मिले 10 सीजीपीए अंक- मुरादगंज (औरैया)। कस्बा मुरादगंज निवासी देवराज ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में बाजी मारी है। देवराज ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त किए है। देवराज इटावा की ज्ञान स्थलीय एकेडमी के छात्र है। देवराज ने अपनी सफलता का श्रेय पिता ब्रजेश व माता उमा दीक्षित को दिया है।