{"_id":"62b754645ea5e01e746ccf39","slug":"the-characters-will-get-the-benefit-of-saubhagya-shree-yojana-auraiya-news-knp704295229","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौभाग्य श्री योजना का पात्रों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौभाग्य श्री योजना का पात्रों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन
औरैया। केंद्र सरकार की ओर से जिले के पात्र लाभार्थियों को निशुल्क बिजली कनेक्शन दिए जाने वाली महत्वाकांक्षी सौभाग्य श्री योजना के तीसरे चरण को शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर बिजली विभाग के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। तीसरे चरण का मुख्य उद्देश्य पहले व दूसरे चरण की योजना से वंचित रह गए लोगों को चिह्नित कर इसका लाभ देना है।
हर गांव व हर घर रोशन करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही सौभाग्य श्री योजना के तीसरे चरण के तहत जिले के लगभग 45 हजार पात्र उपभोक्ताओं को निशुल्क बिजली कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। योजना में उन ग्राम पंचायतों के पुर्वा व मजरों को शामिल किया जाएगा, जो पंचायत में बसे हुए हैं और उनमें कम से कम 10 या उससे अधिक आवासीय घर हैं। साथ ही उनमें विद्युतीकरण न कराया गया हो।
अभियान के तहत योजना का लाभ देने के लिए पात्रों को चिह्नित करने में समाजसेवियों के साथ-साथ जन प्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जा सकेगा। योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी के लिए सर्किल कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। बिजली से असंतृप्त गांव व घरों के संबंध में जानकारी देकर नियमों के तहत योजना का लाभ ले सकता है।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता विद्युत दिनेश कुमार दोहरे ने कहा कि शासन से सौभाग्य श्री योजना के तृतीय चरण के अभियान को चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देश मिलते ही पात्रों को चिह्नित करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को जानकारी दे दी गई है।