फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The chants of 'Bhole' resound; O Baba, grant salvation to your devotees.

Auraiya News: गूंजी भोले की जयकार, बाबा कर दो भक्तों का उद्धार

Tue, 25 Aug 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 25 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The chants of 'Bhole' resound; O Baba, grant salvation to your devotees.
देवघट मंदिर पर लगी भक्तों की कतार।संवाद
औरैया। सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को जिले के शिवालयों में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। देवकली समेत सभी शिव मंदिरों पर भक्तों और कांवड़ियों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

डीजे की धुन पर कांवड़ियों के जत्थे भजनों और धार्मिक गीतों पर थिरकते हुए मंदिरों तक पहुंचे। बिधूना क्षेत्र के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मऊगूरा के देवघट बाबा मंदिर और बलखंडेश्वर महादेव मंदिर में दिनभर भक्तों की भीड़ रही। कांवड़ियों ने कंधों पर कांवड़ लेकर भोलेनाथ के जयकारे लगाए। भक्तों ने बेलपत्र, फूल, दूध और गंगाजल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने सुख-समृद्धि की कामना करते हुए मन्नतें मांगीं।
विज्ञापन

अजीतमल कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने गंगाजल से अभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, भांग, फल-फूल आदि चढ़ाए। बगिया वाले शंकर जी मंदिर में आयोजित मेले में बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। भीखेपुर, हैदरपुर, विरहुनी, चपटा, अलीपुर, बिलावा, चकसत्तापुर, साफर, बरीपुरा के शिव मंदिरों में भी तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य शिवालयों में भक्ति का माहौल
कुदरकोट स्थित भयानक नाथ मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में भक्त यहां दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। दिबियापुर के सेहुद मंदिर में कांवड़ यात्रियों और भक्तों के लिए जल सेवा कार्यक्रम हुआ। मुरादगंज, अटसू, फफूंद, कंचौसी, एरवाकटरा, बेला, रुरुगंज, सहार, सहायल और अयाना में भी शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया गया।

------
बाबा महाकाल सेवा समिति का कार्यक्रम
बाबा महाकाल सेवा समिति ने आवास विकास कॉलोनी स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया। कालेश्वर मंदिर में बाबा का भोग लगाने के बाद कन्या पूजन किया गया। इसके बाद बाबा महाकाल का भंडारा शुरू हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष अनूप गुप्ता, दिनेश मिश्ना, अनुराग अग्रवाल, डॉ. एसएस परिहार, डॉ. योगेश विश्नोई, एसपी सिंह, सौरभ गुप्ता, सारिका तिवारी और लाल जी मुनीम मौजूद रहे।

देवघट मंदिर पर लगी भक्तों की कतार।संवाद

देवघट मंदिर पर लगी भक्तों की कतार।संवाद

देवघट मंदिर पर लगी भक्तों की कतार।संवाद

देवघट मंदिर पर लगी भक्तों की कतार।संवाद

देवघट मंदिर पर लगी भक्तों की कतार।संवाद

देवघट मंदिर पर लगी भक्तों की कतार।संवाद

देवघट मंदिर पर लगी भक्तों की कतार।संवाद

देवघट मंदिर पर लगी भक्तों की कतार।संवाद

देवघट मंदिर पर लगी भक्तों की कतार।संवाद

देवघट मंदिर पर लगी भक्तों की कतार।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed