{"_id":"6a1c6c6a325f1c1e8c061c96","slug":"the-chairman-will-also-be-affected-by-the-eos-transactions-auraiya-news-c-213-1-hra1001-150722-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ईओ के लेनदेन की चेयरमैन पर भी आएगी आंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ईओ के लेनदेन की चेयरमैन पर भी आएगी आंच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बिलग्राम की कान्हा गोशाला में भूसा,चारा-दाना की खरीद में अधिशासी अधिकारी की तरफ से रुपये लिए जाने के मामले की जांच की आंच चेयरमैन भी आएगी। भूसा, चारा-दाना खरीद के एवज में अधिशासी अधिकारी की तरफ से तीन लाख की मांग और डेढ़ लाख रुपये लिए जाने के वायरल वीडियो में दो लोगों की बातचीत में बाबू और चेयरमैन का भी जिक्र है। प्रशासन ने एक और जांच कराने की तैयारी की है। वहीं डीएम अनुनय झा ने स्थानीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव की अनुमति के बाद एलबीसी के माध्यम से ईओ के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज करा दी है।
बिलग्राम नगर पालिका परिषद के माध्यम से संचालित कान्हा गोशाला में 280 मवेशी संरक्षित हैं। मौके पर तीन क्विंटल तक भी भूसा नहीं है। वहीं अधिशासी अधिकारी नीलाव शाल्या की तरफ से भूसा, चारा-दाना खरीद के एवज आपूर्तिकर्ता फर्म के संचालक से तीन लाख रुपये की मांग का वीडियो वायरल हुआ।
डीएम अनुनय झा ने इसकी जांच अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूनम भास्कर से कराई। जांच में सामने आया कि वायरल वीडियो में दिखने वाले दो व्यक्तियों में से एक व्यक्ति बिलग्राम के अधिशासी अधिकारी नीलाव शाल्य हैं। इसमें डेढ़ लाख रुपये एक बाइक की डिग्गी में रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो 14 फरवरी 2026 का है, इसमें एक व्यक्ति कह रहा है कि वह अधिशासी अधिकारी से मिलने गया है। कुछ दूर पर एक बाइक खड़ी है और दूसरा व्यक्ति अधिशासी अधिकारी नीलाव शाल्या दिखते हैं।
विज्ञापन
दोनों के मध्य बातचीत में एक व्यक्ति अधिशासी अधिकारी से बाबू और चेयरमैन से काम कराने के लिए बोलता है। इसके बाद 1.50 लाख रुपये बाइक की डिग्गी में रख जाता है। पुराना वाला बाद में दे देने की बात सुनाई दे रही है। एक अन्य वीडियाे में एक व्यक्ति कह रहा है कि आज आफिस खुला है, फाइल करा लो। दूसरा व्यक्ति कह रहा है कि सोमवार को करुंगा, चैयरमैन से मैं करा लूंगा, वो बाद में देना। इससे अधिशासी अधिकारी के लेनदेन में चेयरमैन और बाबू की भी भूमिका पर जांच रिपोर्ट में सवाल उठाए गए हैं। अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जल्द ही डीएम के निर्देशन में चेयरमैन की भी भूमिका की जांच कराई जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- --
ईओ पर भ्रष्टाचार की प्राथमिकी सीओ करेंगे विवेचना
बिलग्राम के अधिशासी अधिकारी नीलाव शाल्या की तरफ से 1.50 लाख रुपये के लेनदेन और तीन लाख रुपये की मांग के मामले में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। स्थानीय निकाय लिपिक अंकुर कुमार की तरफ से दर्ज कराई गई भ्रष्टाचार की धाराओं में प्राथमिकी की विवेचना बिलग्राम क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह करेंगे। प्राथमिकी समेत सभी अभिलेख सीओ को प्राप्त करा गए हैं।