फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The chairman and councilors reached a settlement behind closed doors.

Auraiya News: बंद कमरे में हो गई चेयरमैन व सभासदों में सुलह

Wed, 17 Sep 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 17 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The chairman and councilors reached a settlement behind closed doors.
अटसू। बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय के बंद कमरे में आपसी रजामंदी से सभासदों व चेयरमैन के बीच विवाद सुलझा लिया गया। सब्जी मंडी परिसर में मौजूद लोग आय व्यय-ब्योरे की राह ही देखते रह गए। कार्यक्रम को पीएम के जन्मदिन पर केक काटकर कोरम पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि सभासदों ने चेयरमैन पर आय-व्यय ब्योरा न दिखाने व मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगाया था। अटसू महोत्सव के कार्यक्रम के लिए बोर्ड की बैठक में सभासदों की ओर से आय-व्यय का विवरण मांगा गया था। उन्होंने महोत्सव पर अधिक खर्चा दिखाते हुए चेयरमैन पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया था। सभासदों ने इस बार महोत्सव को नगर पंचायत के खर्चे पर नहीं बल्कि चंदा करके करवाने का प्रस्ताव लिखवाया था।
विज्ञापन

इस विवाद को सुलझाने के लिए चेयरमैन ने बुधवार को सार्वजनिक तौर पर आय-व्यय ब्योरा प्रस्तुत करने के की घोषणा की थी। यह ब्योरा सब्जी मंडी परिसर में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर स्वच्छता पखवाड़ा में देने की मुनादी कराई थी। चेयरमैन इंदु गुप्ता ने बताया कि सभासदों को कुछ गलतफहमियां हो गईं थीं। कार्यालय में बैठकर सभी मतभेद दूर हो गए हैं। आय-व्यय का पूरा ब्योरा सभासदों के समक्ष रखा गया। महोत्सव के लिए रूपरेखा बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed