फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The case of molestation of a girl student is hushed up, police is not aware of it

Auraiya News: छात्रा से छेड़छाड़ का मामला रफा-दफा, पुलिस को नहीं जानकारी

Sun, 18 May 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 18 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
The case of molestation of a girl student is hushed up, police is not aware of it
औरैया। शहर में एक झोलाछाप ने दवा लेने आई छात्रा से छेड़खानी कर दी। परिजन शिकायत करने आए तो झोलाछाप के समर्थन में कुछ रसूखदार लोग आ गए। मामले को ले-देकर रफा-दफा कर दिया गया। पुलिस को जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना। एक गांव की छात्रा शहर के एक कॉलेज में पढ़ती है और यहां कोचिंग भी करती है। गुरुवार को वह कोचिंग पढ़ने के बाद झोलाछाप के क्लीनिक पर दवा लेने पहुंची।
विज्ञापन

आरोप है कि झोलाछाप ने जांच करने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। इससे भयभीत छात्रा बिना दवा लिए ही गांव चली गई और परिजनों से झोलाछाप की हरकतों की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक समुदाय विशेष से ताल्लुक रखने वाली छात्रा के परिजन यह सुनकर भड़क गए और वह औरैया शिकायत करने पहुंच गए। भनक लगते ही झोलाछाप ने मामले की जानकारी अपने कुछ रसूखदार लोगों को दी और मामला निपटाने की गुहार लगाई।

सूत्र बताते हैं कि रसूखदार लोगों ने पीड़िता के परिजनों से मिलकर समझौता करा दिया। शहरवासियों का कहना है कि झोलाछाप पहले भी कई बार चर्चा में आ चुका है, लेकिन कार्रवाई होने से पहले ही रसूखदार उसकी ढाल बन जाते हैं। उधर, पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed