फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The budget hasn't arrived yet, so cricket is being played by collecting donations.The budget hasn't arrived yet, so cricket is being played by collecting donations.

Auraiya News: अब तक नहीं आया बजट, चंदा कर खेल रहे क्रिकेट

Fri, 05 Jun 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 05 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
The budget hasn't arrived yet, so cricket is being played by collecting donations.The budget hasn't arrived yet, so cricket is being played by collecting donations.
अस्थाई मंडी समिति मैदान में शार्ट लगाता खिलाड़ी।संवाद
दिबियापुर। नगर सहित आसपास कोई स्टेडियम न होने से खिलाड़ी मंडी समिति के मैदान में खेल रहे हैं। वहीं यहां पर साफ-सफाई व अन्य व्यवस्था के लिए खिलाड़ी चंदा एकत्र कर क्रिकेट खेल रहे हैं।
विज्ञापन

इधर, स्टेडियम के लिए नगर पंचायत को मिली जमीन के लिए अभी तक बजट नहीं आया है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने एक सप्ताह में शासन से बजट आने की उम्मीद जताई है।
नगर पंचायत को स्टेडियम निर्माण के लिए सेहुद ग्राम पंचायत क्षेत्र में पॉलिटेक्निक के पास साढ़े सात एकड़ जमीन पड़ी थी। इसे तत्कालीन डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने 28 नवंबर 2024 को राजस्व विभाग की टीम के साथ अवैध कब्जों से मुक्त कराया था। इस जमीन को कब्जे में लेने के बाद नगर पंचायत ने शासन को बजट जारी करने का प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन

ईओ विनय पांडेय ने बताया कि शासन से बजट आने का इंतजार है। बजट आते ही निर्माण कार्य की प्रक्रिया चालू हो जाएगी। अध्यक्ष राघव मिश्रा ने बताया कि एक सप्ताह तक बजट आने के आसार हैं। पूरी प्रकिया हो गई है। सिटी हॉक्स क्रिकेट अकादमी संचालक सुनील पाल ने बताया कि नगर पंचायत में जो स्टेडियम प्रस्तावित है, वह नगर से पांच किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय में स्टेडियम न नगर में और न आसपास है, इसलिए खिलाड़ियों के सहयोग से खिलाड़ी मंडी समिति के एक ग्राउंड में आपस में पैसा इकट्ठा कर अभ्यास कराते हैं, यहीं हर साल मंडी में टूर्नामेंट होता है।
उन्होंने बताया कि एकत्र रुपये से मंडी में साफ-सफाई व अन्य व्यवस्था कराई जाती है। वहीं, कुछ खिलाड़ियों का मानना है कि दिबियापुर में स्टेडियम बनने से खिलाड़ियों को लाभ होगा।

----



जगह साफ कराते हैं
जिला स्तरीय स्टेडियम एरवाकटरा क्षेत्र के बढि़न में बना हुआ है। दिबियापुर व उसके आसपास कोई स्टेडियम न होने से खिलाड़ी मंडी समिति या खेतों में जगह साफ कर टूर्नामेंट करवाते हैं।




-प्रांशु, खिलाड़ी
---



आने-जाने में परेशानी

दिबियापुर से 35 किलोमीटर दूर बढि़न में स्टेडियम बना है। उसके दूर होने के कारण उन जैसे खिलाड़ियों को आने-जाने में परेशानी होती है। इससे खिलाड़ी वहां नहीं जा पाते हैं।



-उत्कर्ष, खिलाड़ी

अस्थाई मंडी समिति मैदान में शार्ट लगाता खिलाड़ी।संवाद

अस्थाई मंडी समिति मैदान में शार्ट लगाता खिलाड़ी।संवाद

अस्थाई मंडी समिति मैदान में शार्ट लगाता खिलाड़ी।संवाद

अस्थाई मंडी समिति मैदान में शार्ट लगाता खिलाड़ी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed