फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The body of the youth was found lying in the room, brought to the village for last rites

Auraiya News: कमरे में पड़ा मिला युवक का शव, अंतिम संस्कार के लिए गांव लाए

Thu, 26 Jun 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 26 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
The body of the youth was found lying in the room, brought to the village for last rites
एरवाकटरा। मजदूरी करने गए एक युवक का शव राजस्थान के पाली में मिला। सूचना पर राजस्थान से परिजन उसका शव पैतृक गांव जरैला लाया गया। गमगीन माहौल में परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

जरैला गांव निवासी अवनीश शाक्य (32) और गांव के रिंकू शाक्य राजस्थान के पाली में मजदूरी करते थे। अवनीश वहां स्थित नटराज फैक्टरी में कपड़े की रंगाई में मजदूरी करता था। जबकि रिंकू शाक्य दूसरी फैक्टरी में मजदूरी करता है। मंगलवार की दोपहर को नटराज फैक्टरी के पीछे बने कमरे में अवनीश का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला था।
विज्ञापन


गांव के रिंकू ने इसकी जानकारी अवनीश के घरवालों को दी। जानकारी पाकर परिजन राजस्थान के पाली गए और वहां से अवनीश के शव को लेकर गांव आए। शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोग परिजनों को दिलासा देते नजर आए। ग्रामीणों ने बताया कि अवनीश की शादी चार वर्ष पहले हेमलता से हुई थी। उसकी दो वर्ष की बेटी पल्लवी व छह माह का बेटा अभय है।
थाना प्रभारी जीतमल चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। न ही परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed