फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The body of the only sister of three brothers was found hanging in the house.

Auraiya News: तीन भाइयों की इकलौती बहन का शव घर में फंदे से लटका मिला

Sun, 18 Jan 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 18 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The body of the only sister of three brothers was found hanging in the house.
फोटो-14-प्रिया। फाइल फोटो
कंचौसी। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में एक युवती का शव रविवार तड़के पांच बजे घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर जांच की। युवती तीन भाइयों की इकलौती बहन थी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी सुरजन सिंह की बेटी प्रिया (24) शनिवार को परिवार के साथ खाने के बाद कमरे में सोने चली गई थी। रविवार सुबह परिजन जागे और कमरे में जाकर देखा तो युवती का शव फंदे से लटका मिला। परिजन की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन

उधर, सूचना पर कंचौसी चौकी प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन से पूछताछ व छानबीन के बाद शव को नीचे उतार लिया। परिजन से पूछताछ में भी युवती की आत्महत्या कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती तीन भाइयों में इकलौती थी। इससे परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-14-प्रिया। फाइल फोटो

फोटो-14-प्रिया। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed