{"_id":"69efac488d023efd070bb4aa","slug":"the-body-of-a-woman-was-found-hanging-in-the-room-auraiya-news-c-211-1-aur1006-143841-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव
Tue, 28 Apr 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
औरैया। शहर के मोहल्ला दयालपुर में सोमवार सुबह एक महिला ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। मवेशियों को चारा डालकर लौटे पति ने शव फंदे पर देखा। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का कारण जानने के लिए पूछताछ की।
दयालपुर मोहल्ला निवासी गोरेलाल आरा मशीन पर काम करता है। सोमवार सुबह छह बजे वह मवेशियों को घर के बाहर चारा डालने गया था। घर लौटने पर उसने अपनी पत्नी लक्ष्मी (30) को फंदे पर लटका देखा। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर ब्रह्मनगर चौकी पुलिस पहुंची। घटना की जानकारी करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि लक्ष्मी व गोरेलाल की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। कोई संतान न होने के चलते पांच साल पहले दोनों ने भाई की बेटी को गोद ले लिया था। बेटी शालिनी समेत गोरेलाल व अन्य परिजन रोते बिलखते रहे। ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र ने बताया कि प्राथमिक जांच में महिला के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। यह कदम उसने क्यों उठाया। इसकी वजह परिजन स्पष्ट नहीं कर सके हैं।