फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The body of a retired teacher was found hanging

Auraiya News: रिटायर्ड शिक्षक का शव फंदे पर लटका मिला

Thu, 26 Jun 2025 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 26 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The body of a retired teacher was found hanging
सहार। गांव जमालपुर में एक रिटायर्ड शिक्षक का शव गुरुवार शाम को फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम को भेजा। घटना कारण अभी तक पता नहीं चल सका। परिजनों ने अभी तक पुलिस को तहरीर भी नहीं दी।
विज्ञापन

गांव निवासी शिक्षक 70 वर्षीय महेंद्र सिंह यादव कुछ साल पहले रिटायर हुए थे। उनका एक मकान कुंवरपुर गांव में स्थित है। जहां पर वह खाद की एक दुकान भी संचालित करते थे। गुरुवार शाम 6 बजे महेंद्र सिंह यादव ने अपने ही मकान में रस्सी से फंदा बनाकर जान दे दी। आसपास के लोगों ने उन्हें फंदे पर लटका देखा तो तुरंत परिजनों व गांव वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिवारजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक के परिवार में दो पुत्र हैं। जो खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं। सूचना मिलते ही सहार थाना प्रभारी पंकज मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सका । न ही कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर सदस्यों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed