{"_id":"686abd0337d53529aa0a86a1","slug":"the-body-of-a-laborer-was-found-hanging-from-a-tree-with-a-sari-noose-auraiya-news-c-211-1-aur1007-128328-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटका मिला मजदूर का शव
Sun, 06 Jul 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद जांच करती पुलिस।
- फोटो : घटना के बाद जांच करती पुलिस।
एरवाकटरा। गांव समायन में शनिवार रात को एक युवक का शव साड़ी के फंदे से घर के बाहर लगे नीम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस के अनुसार शाम को शराब के नशे में युवक की परिजनों से कहासुनी हुई थी।
एरवाकटरा थाना इलाके के गांव समायन निवासी अजयपाल शाक्य का बेटा सतीश (30) मजदूरी करता था। ग्रामीणों के अनुसार सतीश शराब पीने का आदी था। शनिवार शाम को वह शराब पीकर घर आया और खाना खाया।
इसी बीच किसी बात को लेकर परिजनों से उसकी कहासुनी हो गई। मामला शांत होने के बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। रात में बिजली चली गई, तभी सतीश घर से निकल गया और पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटक गया।
विज्ञापन
रात में नींद खुलने पर सतीश का बड़ा भाई लाल सिंह घर के बाहर लघुशंका करने गया तो पेड़ पर सतीश को लटकता पाया। उसने परिजनों को आवाज लगाई। इसके बाद सतीश को पेड़ से उतारा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी जीतमल चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा।
सतीश की करीब 10 साल पहले शादी हुई थी। मृतक की मां विट्टो देवी, पत्नी रूबी व बेटी अंशिका (8), बेटा भोले (4) का रो रोकर बुरा हाल रहा।