फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The bike riders ran away by snatching the woman's coil

औरैयाः महिला के बाले छीन कर भागे बाइक सवार लुटेरे

Sat, 06 Aug 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The bike riders ran away by snatching the woman's coil
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के मौहारी हाईवे अंडर पास के पास बाइक सवार लुटेरे महिला से कान के बाले खींचकर भाग निकले। लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश की, लेकिन लुटेरे का सुराग नहीं लग सका। पुलिस सीसीटीवी खंगाल कर लुटेरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मौहारी निवासी जगदीश सिंह की पत्नी सोना शुक्रवार देर शाम छह बजे के करीब अंडरपास पार कर कूड़ा डालने गई थी। इसी बीच काले रंग की बाइक से आए दो युवकों ने बाबरपुर जाने का रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोक लिया। महिला जैसे ही उनके पास आई इसी बीच पीछे बैठे बाइक सवार ने कान में झपट्टा मार कर कुंडल नोच लिए और भाग निकले।
विज्ञापन

महिला ने शोर मचाया तब तक लुटेरे अजीतमल की ओर भाग गए। महिला के कान से खून आने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। अनंतराम चौकी पुलिस ने मौके पर छानबीन की। लुटेरों का हुलिया जान कर तलाश शुरू की। चौकी इंचार्ज अनंतराम अवनीश कुमार ने बताया कि टोल प्लाजा स्थित सीसीटीवी कैमरे से फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed