फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The bail of 24 criminals will be canceled

24 अपराधियों की बेल निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू

Fri, 12 Jun 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
The bail of 24 criminals will be canceled
हत्या, लूट व चोरी जैसे मामलों में जमानत पर छूटकर झगड़ा फसाद करने वाले 24 अपराधियों को चिंह्ति किया गया है।
विज्ञापन

इनकी जमानत निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही शांतिभंग की कार्रवाई में पाबंद लोगों को जमानत जब्तीकरण की कार्रवाई के लिए चिंह्ति किया जा रहा है।
एसपी सुनीति के निर्देश पर हत्या, लूट व चोरी जैसे संगीन मामलों के संलिप्त अपराधी, जो जमानत पर छूटने के बाद झगड़ा फसाद कर रहे हैं, उनको फिर से सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि इनकी सूची तैयार करने के लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है। ऐसे 24 अपराधियों की सूची तैयार हो गई है।
इसके अलावा झगड़ों के मामलों में पुलिस 107/116 (शांति भंग) की धारा में पाबंद करने की कार्रवाई करती थी। इसमें जल्द जमानत मिल जाने से लोग दुरुपयोग कर रहे हैं। ऐसे मामलों में अब दोबारा झगड़ा करने वालों के खिलाफ जमानत जब्तीकरण की कार्रवाई भी कराए जाने के आदेश दे दिए गए हैं। अब तक पांच लोगों को चिंह्ति किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed