फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The B. Pharma student's life could have been saved if he had worn a helmet.

Auraiya News: हेलमेट लगाए होता तो बच सकती थी बी फार्मा छात्र की जान

Thu, 20 Nov 2025 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The B. Pharma student's life could have been saved if he had worn a helmet.
औरैया। बी. फार्मा का छात्र अगर हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच जाती। पुलिस जांच में हादसे के समय हेलमेट न लगाए होने की बात सामने आई है। कार की टक्कर से छात्र के सिर में गंभीर चोट आई थी। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर देहात के थाना अमराहट स्थित गांव सिहुरा निवासी लालता प्रसाद का बेटा मोहित (20) शहर स्थित गुलाब सिंह महाविद्यालय में बी फार्मा पहले समेस्टर की पढ़ाई कर रहा था। 19 नवंबर की सुबह बाइक से जाते समय फफूंद रोड पर कार ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शाम को परिजन शव गांव लेकर चले गए। वहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। निझाई चौकी प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने घटनास्थल पर जाकर जांच की थी। चौकी प्रभारी के अनुसार छात्र हेलमेट नहीं लगाए था। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि छात्र के शव का अंतिम संस्कार हो गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed