फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The attackers shot the former woman chief

Auraiya News: हमलावरों ने पूर्व महिला प्रधान को मारी गोली

Mon, 11 Aug 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 11 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The attackers shot the former woman chief
घटना की जांच करते सीओ। - फोटो : घटना की जांच करते सीओ।
बिधूना। अछल्दा थाना क्षेत्र के तुर्कपुर में रविवार रात को बाइक से आए हमलावरों ने पूर्व महिला प्रधान के घर पर फायर झोंक दिया। गोली पूर्व महिला प्रधान के बाएं कंधे में जा धंसी। वह घर के दरवाजे पर बैठी थीं।
विज्ञापन

घायल को परिजन सीएचसी ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ भी पहुंच गए। हमलावरों की तलाश में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


थाना अछल्दा क्षेत्र के तुर्कपुर गांव निवासी महेश बाबू की पत्नी पुष्पा (50) गांव की पूर्व प्रधान हैं। रविवार रात करीब सवा नौ बजे वह घर के दरवाजे पर बैठी थीं। इसी बीच तीन चार बाइकों से हमलावर उनके दरवाजे पर आए और फायर झोंक दिया। इससे गोली पुष्पा के बाएं कंधे में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर परिजन समेत आसपास के लोग घरों से निकल आए। इसी बीच हमलावर वहां से भाग निकले। परिजन घायल पुष्पा को लेकर सीएचसी भागे। सीएचसी में डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। जानकारी पाकर सीओ पी. पुनीत मिश्रा व थानाध्यक्ष रमेश सिंह भी पुलिस फोर्स के साथ अस्पताल पहुंच गए।
पुलिस ने घायल महिला व परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुष्पा के मुताबिक रविवार की सुबह उनके बेटे रवि का गांव के कुछ युवकों से विवाद हो गया था। आरोप है कि जिन युवकों से उसका विवाद हुआ था, वह लोग रवि को मारने को आए थे।
उन्होंने ही घर पर फायरिंग की, लेकिन रवि घर के अंदर था, इसलिए वह बच गया। वहीं, बड़े बेटे दीपक का आरोप है कि सुबह घटना को लेकर वह शिकायत दर्ज कराने थाने गया था, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
मामले को लेकर पुलिस आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुट गई है। बिधूना सीओ पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि गोली चलने की बात पीड़ित द्वारा कही गई है।

पुलिस जांच कर रही है। जांच के आधार पर जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई होगी। फिलहाल महिला को जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वह खतरे से बाहर हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed