फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The attack on social evils

सामाजिक बुराइयों पर किया प्रहार

Wed, 17 Feb 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Wed, 17 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
The attack on social evils
क्षेत्र के शिव इंटर कालेज में बुधवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने लघु नाटिकाओं के माध्यम से सामाजिक बुराइयों पर प्रहार किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुमित नारायण दुबे ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में राष्ट्रीयता की भावना का लोप होता जा रहा है। युवा पीढ़ी चंद्रशेखर, असफाक उल्ला खां, सुभाष चंद्र बोस, रानी लक्ष्मीबाई जैसे शहीदों के नाम भूल रही है। कार्यक्रम में बालिकाओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं दहेज प्रथा, राष्ट्रीय गीत, परिवार नियोजन आदि पर लघु नाटिकाएं प्रस्तुत की गईं। प्रधानाचार्य गजेंद्र नाथ पांडेय ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन यतेंद्र दुबे ने किया। यहां पर भूधर मिश्रा, जंटर बाबू, गिरीश नारायण दुबे, अविनाश मिश्रा, उत्तम शुक्ला, रविद्र बाबू कठेरिया, दिनेश दुबेे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed