फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The alliance has sidelined Lohiaism

लोहियावाद को किनारे कर किया गठबंधन

Mon, 13 Feb 2017 11:23 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Mon, 13 Feb 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
The alliance has sidelined Lohiaism
जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
मंडी समिति में आयोजित चुनावी रैली में केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कांग्रेस और सपा के गठबंधन पर हमला बोला। कहा कि लोहिया जी गैर कांग्रेसवाद के प्रवर्तक थे। उसी लोहियावाद को किनारे कर सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया है। कांग्रेस और सपा के नेताओं ने हारे हुए दिमाग से गठबंधन किया है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को झूठा बताया।
विज्ञापन


जनसभा में कलराज मिश्र ने कहा कि मुलायम सिंह ने आपात काल के दौरान कांग्रेस का जमकर विरोध किया था। आज अखिलेश ने पारिवारिक कलह और प्रदेश में जाती सरकार को बचाने के लिए कांग्रेस से गठबंधन कर लिया है। दोनों पार्टियों के नेताओं ने दिमागी रूप से प्रदेश में हार मानकर गठबंधन किया है। दिमागी रूप से हारकर किया गया गठजोड़ कभी सफल नहीं होता। यह गठबंधन प्रदेश के अंदर कानून व्यवस्था नहीं ला सकता। किसानों के लिए केंद्र सरकार ने संपूर्ण फसल बीमा योजना लागू की है। परंतु अभी तक प्रदेश सरकार ने कोई बीमा कंपनी सुनिश्चित नहीं की है। प्रदेश में फसलें नष्ट होने पर प्राकृतिक आपदा राहत कोष से 100 और 50 रुपये की चेक दी गईं। परंतु संपूर्ण फसल बीमा योजना से किसानों को पैदा होने वाली पूरी फसल का रुपया मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हमेशा झूठ बोलते हैं कि केंद्र सरकार विकास कार्यों के लिए रुपया नहीं दे रही। जबकि वर्तमान केंद्र सरकार ने पिछली सरकारों की तुलना में तीन गुना अधिक रुपया किसानों, नौजवानों, गरीबों के विकास के लिए दिया है। प्रदेश की सड़क और मैट्रो में भारत सरकार का अधिक से अधिक पैसा लगा है। उन्होंने नारा दिया कि हमें न तो कांग्रेस चाहिए, न हमें समाजवादी पार्टी चाहिए। न ही भ्रष्टाचार की शिरोमणि बहुजन समाज पार्टी चाहिए। दिबियापुर प्रत्याशी लाखन सिंह राजपूत, बिधूना प्रत्याशी विनय शाक्य, एमएलए इंद्रपाल सिंह पाल, पूर्व एमएलसी अशोक दुबे, कृष्णलाल अग्रवाल, प्रदेश मंत्री गीता शाक्य, गिरीश तिवारी, अजय सिंह चौहान आदि ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को जिले से जोड़ने का प्रयास किया
केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने जहां खुद को जिले से जोड़ने के लिए पुरानी घटना याद दिलाई। वहीं इसी माध्यम से विरोधियों पर हमला भी किया। उन्होंने बिधूना क्षेत्र के ग्राम परसू में हुए हत्याकांड की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय वह बाइक से गांव गए थे। उस समय कुछ दबंगों का खासा वर्चस्व था।


गोपीचरन ने भाजपा ज्वाइन की
दिबियापुर। विधानसभा चुनाव घोषणा के बाद समाजवादी पार्टी छोड़ने वाले गोपीचरन राजपूत ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के सामने भाजपा ज्वाइन कर ली। उन्होंने इसे घर वापसी बताया। गोपीचरन राजपूत औरैया विधानसभा से विधायकी लड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed