फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The accused who took away the girl on the pretext of marriage was arrested

Auraiya News: शादी का झांसा देकर युवती को ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Jan 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The accused who took away the girl on the pretext of marriage was arrested
बिधूना। शादी का झांसा देकर युवती को ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से जेवरात बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया था कि इटावा के भरेह थाना क्षेत्र के गांव हरोली निवासी शिवम दुबे से 25 मार्च को उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद से उसकी शिवम से बातचीत होने लगी। दोनों के बीच रुपये को लेकर भी लेन-देन हुआ। पीड़ित ने बताया कि शिवम शादी का झांसा देकर उससे बात करता रहा। एक दिन शिवम ने घर से सोने-चांदी के जेवरात समेत आकर कहीं बाहर शादी करने की बात कही।

इस पर वह 11 दिसबंर की रात घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात लेकर शिवम से मिलने आई। गांव के बाहर पहुंचने पर शिवम ने जेवरात देखे। इसी दौरान शिवम ने बैग से जेवरात निकाल लिए और घर जाने की बात कही। कहा कि शादी बाद में करेंगे। इस पर कहासुनी हुई। कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को बिधूना-अछल्दा मार्ग पर उडेलापुर समीप जेवरात के साथ पकड़ा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed