{"_id":"689e195b3fb50732590daf5c","slug":"the-accused-of-firing-at-the-house-of-former-pradhan-were-not-arrested-auraiya-news-c-211-1-aur1008-130130-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पूर्व प्रधान के घर गोलीकांड के आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पूर्व प्रधान के घर गोलीकांड के आरोपी नहीं हुए गिरफ्तार
Thu, 14 Aug 2025 10:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 14 Aug 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
बिधूना। अछल्दा थाना क्षेत्र के तुर्कपर में पांच दिन पूर्व प्रधान के घर पर हुए गोलीकांड के मामले में अब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इससे पीड़ित परिवार में दहशत है।
10 अगस्त को गोलीकांड में घायल हुईं पूर्व प्रधान पुष्पा देवी अस्पताल में उपचार के बाद घर पहुंच गई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार में भय व असुरक्षा का माहौल है। हालांकि पीड़ित के घर के पास पीएसी तैनात कर दी गई है। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए अछल्दा पुलिस के साथ-साथ सर्विलांस टीम और एसओजी को भी लगाया गया है।
सीओ पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस कई संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। (संवाद)