फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The accused are roaming freely, the victim is wandering for justice

Auraiya News: खुलेआम घूम रहे आरोपी, न्याय पाने को भटक रही पीड़िता

Mon, 06 Oct 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 06 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
The accused are roaming freely, the victim is wandering for justice
औरैया। अयाना के एक गांव में किशोरी को घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उसे केस वापस लेने को धमकियां दे रहे हैं। इसके बावजूद मामले में पुलिस न तो जांच कर पाई और न ही आरोपियों पर कार्रवाई। इससे पीड़िता और उसका परिवार दहशत में है और वो न्याय के लिए भटक रही है।
विज्ञापन

सोमवार को सीओ अजीतमल दफ्तर पहुंची विधवा पीड़िता ने बताया कि 23 जुलाई की शाम उसकी पुत्री गांव के मंदिर में चल रहे एक कार्यक्रम में गई थी। जहां मोहल्ले की दो महिलाओं व उसके भतीजे ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बाद में वह लोग उसे अपने घर ले गए और उसके संग दुष्कर्म की कोशिश की। सूचना पर वह परिवार के साथ मौके पर पहुंची। कमरे में पुत्री बंधक मिली और उसके कपड़े भी अस्त व्यस्त थे।
विज्ञापन

आरोपियों से उसे छुड़ाने का प्रयास किया तो उन्होंने गाली गलौज की। उनके देवर के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता ने अयाना पुलिस से शिकायत की मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। बाद में पीड़िता पुत्री के संग तत्कालीन एसपी के पास गई। एसपी के आदेश पर एक अगस्त को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। लेकिन आरोपी पकड़े नहीं गए। वो लगातार धमकियां दे रहे हैं। मामले में विवेचक का तबादला होने के बाद दूसरे दरोगा को जांच दी गई है। पीड़िता ने बताया कि नए विवेचक उससे गवाह लाने की बात कह रहे हैं, लेकिन धमकी देने वाले आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में नए एसपी से भी न्याय की गुहार लगाई गई। एसपी ने सीओ अजीतमल को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीओ अजीतमल सृष्टि सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed