फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Terror of bike riding gang, bike broken with bricks

Auraiya News: बाइक सवार गिरोह का आतंक, ईंटों से तोड़ी बाइक

Sun, 10 Nov 2024 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Terror of bike riding gang, bike broken with bricks
औरैया। महावीरगंज स्थित काली देवी के पीछे सुरान मार्ग पर पिछले एक सप्ताह से बाइक सवार युवकों के गिरोह के आतंक से लोग परेशान हैं। शनिवार की रात इन युवकों ने सड़क किनारे खड़ी एक बाइक ईंटों से मारकर तोड़ दी। वहीं, एक स्कूटी गिरा दी। देर रात मोहल्ले व गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
विज्ञापन




काली देवी मंदिर के पीछे नई बस्ती है। यह मार्ग सुरान गांव को जोड़ता है। रास्ते में खेत भी हैं। खेत के आस-पास बने मकानों में लोग निवास करते हैं। लगभग एक सप्ताह से जारी बाइक सवार युवकों का आतंक शनिवार की रात अधिक देखने को मिला। मार्ग किनारे स्थित एक खेत में फसल कटाई का काम चल रहा था। कुछ दूरी पर थ्रेशर चालक की बाइक सड़क किनारे खड़ी थी।
विज्ञापन




बाइक सवार युवकों का गिरोह हंगामा करते हुए आया। बाइक को ईंटें मार-मारकर तोड़ दी और भाग गए। कुछ दूरी पर एक घर के बाहर खड़ी स्कूटी भी गिरा दी। ग्रामीणों व बस्ती के लोगों ने बाइक सवार युवक को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह उन्हें नहीं पकड़ सके। सुरान निवासी खेत की रखवाली करने वाले किशन भगवान ने बताया कि तीन दिन पहले युवक उसकी साइकिल उठा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि बाइक सवार युवकों का आतंक रात में देखने को मिल रहा है। रात के समय राहगीर महिलाओं के साथ भी पीछे से पीटकर भागने की घटनाएं हो चुकी है। युवक शोर मचाते हुए अचानक तेज रफ्तार में निकलते हैं, जिन्हें पकड़ना मुश्किल हो जाता है। शनिवार की रात हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि जानकारी दी गई थी। किसी न कोई तहरीर नहीं दी है। जांच की जा रही है। युवकों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed