{"_id":"5e2f313a8ebc3e99ec68f614","slug":"tender-nirast-auraiya-news-knp540884717","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनी लगाने को डाले गए पांच टेंडरों में खामियों के चलते सभी हुए निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शनी लगाने को डाले गए पांच टेंडरों में खामियों के चलते सभी हुए निरस्त
विज्ञापन
फोटो27एयूआरपी 32- शरदोत्सव प्रदर्शनी के लिए अर्ध निर्मित लगा मुख्य गेट
- फोटो : AURAIYA
औरैया। नगर पालिका परिषद की तरफ से ठेके पर लगवाई जा रही शरदोत्सव प्रदर्शनी को लेकर दूसरी बार टेंडर प्रक्रिया कराई गई, पर ठेकेदार का चुनाव नहीं हो सका है। इसके पीछे की वजह डाले गए पांच टेंडरों में खामियों के चलते चार टेंडर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने निरस्त कर दिए। वहीं, चुने गए एक टेंडर को एडीएम के आदेश पर खामियां पाए जाने पर निरस्त कर दिया गया। अब औरैया शरदोत्सव प्रदर्शनी का आयोजन नगर पालिका की इसी माह होने वाली बोर्ड बैठक के फैसले पर निर्भर होगा।
शहर के लोगों के मनोरंजन के लिए हर साल शरदोत्सव प्रदर्शनी लगाई जाती है। इस बार प्रदर्शनी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। नगर पालिका परिषद की तरफ से इस प्रदर्शनी को लगवाने के लिए एक जनवरी को टेंडर प्रक्रिया के बाद मनी ट्रेडर्स को टेंडर मिला था। इसके बाद पालिका प्रशासन ने सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 22 जनवरी को शरदोत्सव प्रदर्शनी के उद्घाटन की तिथि तय की थी। इसके चलते प्रदर्शनी परिसर में काफी दुकानें भी लग गईं थी, लेकिन उद्घाटन से ठीक एक दिन पहले जिला प्रशासन के पास एक शिकायत पहुंच गई। इसके बाद डीएम अभिषेक सिंह मीणा के आदेश के बाद प्रचार-प्रसार का अभाव बताते हुए मनी ट्रेडर्स का टेंडर निरस्त कर दिया गया। साथ ही 22 जनवरी के अंक में पालिका प्रशासन की तरफ से पुन: टेंडर का विज्ञापन निकाला गया। इसके बाद 25 जनवरी को पालिका में एसडीएम सदर विजेता व अधिशासी डॉ. अनीता शुक्ला की मौजूदगी में हुई टेंडर की कार्रवाई के दौरान पांच ठेकेदारों की ओर से टेंडर डाले गए। इसमें टेंडर खोले जाने के दौरान चार टेंडरों में खामियां निकलने पर उन्हें मौके पर ही निरस्त कर दिया गया। जबकि चुने गए एक टेंडर को पालिकाध्यक्ष गायत्री देवी की सहमति को भेजा गया। उधर, निरस्त किए गए टेंडर को लेकर ठेकेदार एडीएम रेखा एस चौहान के पास पहुंच गए। साथ ही चुने गए टेंडर को गलत बताया। इस पर एडीएम ने इस टेंडर के कागजों की जांच में खामियां पाए जाने पर एसडीएम सदर को तत्काल उसे निरस्त करने का आदेश दिया। इस पर मनी ट्रेडर्स का टेंडर भी कमियों के चलते निरस्त कर दिया गया। ऐसे में शहर के लोगों के मनोरंजन के लिए आयोजित होने वाली शरदोत्सव प्रदर्शनी के आयोजन पर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।
--
क्या कहते हैं जिम्मेदार
---
25 जनवरी को हुई टेंडर प्रक्रिया में डाले गए पांच टेंडरों में एक टेंडर को चुना गया था। इस पर अपर जिलाधिकारी की ओर से की गई जांच में खामियां पाईं गई। जिला प्रशासन के आदेश पर उसे भी निरस्त कर दिया गया। ऐसी स्थिति में शरदोत्सव प्रदर्शनी के आयोजन के लिए 29 जनवरी को होने वाली पालिका की बोर्ड बैठक में ही कोई निर्णय लिया जाएगा। उसी के बाद ही शरदोत्सव प्रदर्शनी का आयोजन हो पाना संभव होगा। डॉ.अनीता शुक्ला, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, औरैया