{"_id":"57fe6c264f1c1bc67b28f1fd","slug":"ten-viral-two-got-malaria","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस को वायरल, दो को निकला मलेरिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस को वायरल, दो को निकला मलेरिया
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Wed, 12 Oct 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
हेल्थ चेकअप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैसुंधरा में बुखार फैलने के बाद मंगलवार को हुई जांच में दो मरीजों को मलेरिया निकला। वहीं 10 में वायरल मिला। रिपोर्ट आने के बाद मलेरिया पीड़ितों को डाक्टरों ने दवाइयां बांटी।
दो दिन पहले ग्राम पंचायत बैसुंधरा के पूर्व प्रधान रणवीर सिंह यादव ने सीएमओ को सूचना दी थी कि गांव में बुखार ने पैर पसार लिए हैं। दो लोगों का कानपुर में डेंगू का इलाज चल रहा है। इस पर मंगलवार को दिबियापुर सीएचसी अधीक्षक डा.जितेंद्र यादव के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची।
यहां 111 मरीजों की जांच कर दवाइयां दीं। जबकि 48 मरीजों के रक्त परीक्षण के लिए स्लाइड बनाई। सीएचसी अधीक्षक डा.जितेंद्र कुमार ने बताया कि खून की जांच के बाद केवल दो मरीजों को मलेरिया निकला है। इसके साथ ही 10 मरीजों को वायरल है। दोनों मरीजों को मलेरिया बुखार से संबंधित दवाइयां दीं जा रही हैं। सीएचसी अधीक्षक डा.जितेंद्र कुमार के अनुसार गांव के लोगों को साफ सफाई रखने एवं आसपास पानी जमा न होने देने के लिए कहा गया है।