{"_id":"660316a6fb8ab0b971031164","slug":"tempo-overturns-after-hitting-bike-rider-two-including-woman-killed-auraiya-news-c-211-1-aur1002-110170-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद पलटा टेंपो, महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद पलटा टेंपो, महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर गलत दिशा से तेज गति से आ रहा टेंपो भीखेपुर से मुरादगंज के बीच एक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद पलट गया। इससे बाइक सवार समेत टेंपो में मौजूद दंपती समेत छह सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने बाइक सवार समेत एक अज्ञात महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि मासूम समेत घायल चार को सैफई रेफर किया गया है।
अयाना थाना क्षेत्र के गांव मिलक निवासी प्रबल प्रताप सिंह 25 पुत्र स्व. जितेंद्र कुमार बाइक से भीखेपुर से मुरादगंज की तरफ आ रहा था। तभी बीच रास्ते में सवारियां लेकर आ रहे टेंपो चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन
इससे उसमें सवार अयाना निवासी रविंद्र सिंह व उनकी पत्नी त्रिवेणी के अलावा कोठी कस्बा जाना निवासी आशा पत्नी कुंवर लाल, धरमपुर फफूंद निवासी यश बाबू पुत्र शिवपाल, बुद्धवती पत्नी राजेंद्र, तीन वर्ष का अज्ञात मासूम घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। इस बीच अस्पताल में भर्ती एक अज्ञात महिला ने इलाज के दौरान दम ताेड़ दिया जबकि अन्य टेंपो सवार घायलों को डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया।
घटना में मृत बाइक सवार प्रबल प्रताप सिंह की 10 माह पहले ही शादी हुई थी जबकि उसके पिता की मौत तीन माह पहले हो चुकी है। प्रबल प्रताप सिंह मजदूरी करता था। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि मृतक महिला चंद्रप्रभा पत्नी गुड्डू सिंह निवासी सिखरना अयाना के रूप में शिनाख्त हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।