फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Temple vandalized with intent to occupy, Nandi idol damaged

Auraiya News: कब्जे की नियत से मंदिर में तोड़फोड़, नंदी की मूर्ति क्षतिग्रस्त

Mon, 03 Apr 2023 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Temple vandalized with intent to occupy, Nandi idol damaged
फोटो02एयूआरपी 34- मंदिर की जांच पड़ताल करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन

फोटो02एयूआरपी 35-घटना स्थल पर जानकारी जुटाते सीओ भरत पासवान व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण मिश्रा। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
अजीतमल। कस्बे के मोहल्ला फिरोज नगर व आजाद नगर की सीमा पर स्थित मंदिर में कब्जे की नीयत ने नामजद आरोपियों ने तोड़फोड़ कर दी। मंदिर में लगी नंदी की मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई। पड़ोसियों के विरोध करने पर आरोपियों ने फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देते हुए चुप्पी साधे रखने के लिए कहा। घटना से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। हिंदू संगठन ने विरोध-प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एएसपी, एसडीएम व सीओ ने नामजद नाबालिग समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं वायरल ीवीडियो में दिख रहीं दो महिलाएं व मुख्य आरोपी का शांतिभंग में चालान किया है।
कस्बा के मोहल्ला फिरोज नगर व आजाद नगर की सीमा स्थित पीपल के पेड़ के नीचे स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार मोहल्ले वासियों ने एक साल पहले कराना शुरू किया। इस दौरान नगर पंचायत की ओर से जमीन पर अपना दावा करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। तभी से मंदिर का निर्माण कार्य रुका हुआ था।
विज्ञापन

रविवार सुबह मंदिर की दीवार से सटे मकान निवासी वीरेंद्र दोहरे ने अपने नाबालिग बेटे व पत्नी शीला देवी के साथ मंदिर की दीवार तोड़ दी। इस दौरान मंदिर परिसर में लगी नंदी की मूर्ति भी खंड़ित हो गई। मोहल्लेवासियों ने इसका विरोध किया। जिस पर आरोपियों ने उन्हें फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी। घटना के कुछ देर बाद मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से आक्रोशित विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर रोष जाहिर किया। तनाव का माहौल देखते हुए एएसपी दिगंबर कुशवाहा, एसडीएम अजीतमल अखिलेश कुमार सिंह, सीओ अजीतमल भरत पासवान, कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।

हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की तहरीर पर पुलिस ने वीरेंद्र दोहरे, पत्नी शीला देवी व नाबालिग बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। वहीं, वायरल वीडियो में मूर्ति क्षतिग्रस्त होने के बाद मामले में झगड़ा कर रहे वीरेंद्र, उसकी बेटी अंजली व सोनी पर शांतिभंग की कार्रवाई की है। एसडीएम अजीतमल अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तनाव का माहौल देखते हुए मोहल्ले में पुलिस बल तैनात किया गया है। क्षतिग्रस्त मूर्ति को बदलवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed