फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Temperature reached 42.2 degrees Celsius, chances of further increase

Auraiya News: 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, अभी और बढ़ने के आसार

Thu, 25 Apr 2024 02:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Temperature reached 42.2 degrees Celsius, chances of further increase
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। दिनों दिन अधिकतम तापमान में तेजी देखने को मिल रही है। इसे मौसम विभाग पहले ही अलर्ट कर चुका है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। हालांकि तापमान में अभी और अधिक बढ़ोतरी के आसार हैं। बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों को बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।
मौसम विभाग ने अप्रैल माह के अंत में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी की संभावना जताई थी। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान में 42.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। दिन के समय तेज धूप के चलते लोगों को भीषण गर्मी का एहसास हुआ। धूप बचने के लिए लोग इंतजाम करते दिखे। तो वहीं अधिक धूप होने की वजह से लोग घरों में रहे।
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम दिशाओं में हवाओं की गति औसतन 12 से 15 किलो मीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि अधिकतम तापमान में अब तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है। चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं से रात के समय कभी-कभी ठंडक देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम के समय तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। ऐसे में बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। लोगों को सलाह दी जाती है कि घरों से निकले तो पानी पीकर और पानी लेकर निकलें। अंगोछा व कैप व छाता लगाकर निकले। अगर संभव हो तो ऐसे मौसम में बच्चे, बुजुर्ग घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed