फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tehsil level the two-day

दो दिवसीय तहसील स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न

Thu, 05 Nov 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 05 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
Tehsil level the two-day

श्री जनता इंटर कालेज अजीतमल के मुलायम सिंह स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में देर शाम अजीतमल एवं औरैया के विजयी एथलेटिक्स को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व  जिला विद्यालय निरीक्षक डा. शांती कुमारी यादव ने की । मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. सत्यनारायण दुबे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन



तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जनता इंटर कालेज अजीतमल ने 340 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त  किया। वहीं 132 अंक प्राप्त करके उर्मिला देवी इंटर कालेज बेलाझार दूसरे स्थान पर रहा। नारायण इंटर कालेज बड़ैरा ने 26 अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं व्यक्तिगत चैंपियनशिप सीनियर बालक वर्ग में पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने हैमर, गोला, चक्का तथा विकास कुमार ने डिसकश, ऊंची कूद, भाला व आशुतोष कुमार ने लंबी कूद 100 व 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया । वहीं बालिका वर्ग में कु. अंजू, कु. वंदना, कु. रजनी ने अपना दबदबा कायम रखा।

 
इसी प्रकार  तहसील औरैया की आयोजित प्रतियोगिता में श्रीराधा कृष्ण इंटर कालेज कटरामने ने 157 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा इंदिरा गांद्यी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिबियाुपर  ने 138 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा राजकीय बालिका इंटर कालेज  दिबियापुर ने 53 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।




कार्यक्रम के  समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णमोहन उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया । इस अवसर  प्रधानाचार्य कृष्णमोहन उपाध्याय के अलावा होशियार सिंह राजपूत  उप प्रधानाचार्य दुर्गा देवी दुबे, सुधीर दुबे, अशेाक दुबे, सर्वेश बाबू  गौतम, शिव दुबे, सुमन दीक्षित, मनीष मिश्रा, भोलेंद्र सिंह,  बड़े बाबू,  रमेश कुमार मौजूद रहे  ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed