{"_id":"57570f6e4f1c1b7b679c551c","slug":"tehsil-day-630-complaints-22-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस : 630 शिकायतों में 22 निपटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस : 630 शिकायतों में 22 निपटीं
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Tue, 07 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
बिधूना में तहसील दिवस में शिकायत सुनते डीएम व एसपी
- फोटो : amar ujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील सभागार में आयोजित जिला स्तरीय तहसील दिवस में डीएम व एसपी ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान आई 630 शिकायतों में 22 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह में निपटाने का अल्टीमेटम दिया गया। इस मौके पर सबसे ज्यादा राजस्व व बिजली विभाग से संबंधित शिकायतें आईं।
इस दौरान डीएम ने कहा कि अधिकारी शिकायतों के निस्तारण पर गंभीरता लाएं ताकि लोगाें को समस्या से निजात मिल सके। समय भीतर शिकायतों के निस्तारण मेें ढिलाई बरते जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने एक्सईएन बिजली को विद्युतीकरण रहित ग्रामीण इलाकों में जल्द से जल्द खंभे लगाए जाने के निर्देश दिए। एसपी अतुल शर्मा ने अपने मातहताें से कर्तव्य, सत्य, सुरक्षा और कानून का पालन करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाना है। इसमें हर-हाल में खरा उतरना चाहिए। वहीं औरैया में एसडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव व सीओ सुभाष अत्री ने तहसील स्तरीय तहसील दिवस में शिकायतें सुनीं। इस मौके पर 196 शिकायतों में पांच का मौके पर निस्तारण किया गया।
इस दौरान लोकेश पुत्र रामऔतार निवासी भरसेन ने सरकारी आवास योजना के तहत आवास दिलाए जाने की मांग की। वहीं ग्राम सुरान निवासी कैलाश, विजय, सुशील, योगेश, दिनेश व जगत सिंह ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव से काली मंदिर की ओर जाने वाली रास्ते पर दबंगों ने चबूतरे बना लिए हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। मीना देवी पत्नी रामकेश निवासी नरोत्तमपुर ने अपने को विकलांग बताते हुए डीएम से लोहिया आवास दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं अजीतमल तहसील में एसडीएम राजेंद्र प्रसाद तिवारी व सीओ जीडी मिश्रा ने शिकायतें सुनीं। यहां चांदूपूर निवासी पुष्पा पत्नी राम अवतार ने बीपीएल सूची में नाम के बावजूद आवास न देने की शिकायत की। बेरी कपारिया निवासी राम मूर्ति पत्नी कृष्ण नारायण ने सौर लाइट लगवाने की मांग की। मुड़ैना रूपशाह निवासी तारबाबू ने विकलांग पेंशन दिलाए जाने की मांग की। अंबेडकर निवासी राधा पत्नी जगन्नाथ प्रसाद ने राशन डीलर पर राशन न देने की शिकायत की। तहसील दिवस में आई कुल 95 शिकायतों में दो का मौके पर निस्तारण किया गया।
तीन माह से पानी को भटक रहे भीखमपुर वासी
औरैया। शहर से सटे मोहल्ला भीखमपुर पूर्वी वार्ड 17 में तीन माह से पेयजल समस्या है। मोहल्ला निवासी बीरू राजपूत, नितिन, नीरज, सचिन, नन्हें, प्रदीप, चंद्रपाल, अमन, मनोज कुमार आदि ने तहसील पहुंचकर एसडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव से पानी की स्थाई व्यवस्था कराए जाने की मांग की। लोगों ने बताया कि वह दस बार नगर पालिका से गुहार लगा चुके हैं। इसके बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। इसको लेकर मोहल्ले के लोगों ने तहसील परिसर के बाहर प्रदर्शन किया।
अनुपस्थित दो अधिकारियों को नोटिस
औरैया। जिला स्तरीय तहसील दिवस में डीएम माला श्रीवास्तव ने अनुपस्थित एक्सईएन नलकूप व भूमि संरक्षण अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस दौरान डीएम ने कहा कि अधिकारी अपनी कार्यशैली को सुधार लें। अन्यथा की सूरत में संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।