{"_id":"92ca55e44d8d189bed282417e19cd34e","slug":"tehsil-day-13-complaints-deal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस:137 में 13 शिकायतें निपटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस:137 में 13 शिकायतें निपटीं
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Tue, 19 Jan 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलास्तरीय तहसील दिवस में फरियादियों पर बारिश का असर नहीं दिखा। झमाझम बारिश के बीच 137 फरियादियों ने डीएम की मौजूदगी में अपनी शिकायतें दर्ज कराई। इसमें 13 शिकायतों का डीएम ने मौके पर निस्तारण करा दिया। डीएम ने पूर्व के तहसील दिवसों की शिकायतें लंबित पाए जाने पर अधिकारियों से प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने को कहा।
बिधून तहसील सभागार में आयोजित जिला स्तरीय तहसील दिवस में डीएम माला श्रीवास्तव के सामने 137 फरियादियों ने अपनी समस्याएं समाधान के लिए रखीं। सर्वाधिक शिकायतें तहसील, राजस्व व पुलिस संबंधी रही। 13 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर डीएम माला श्रीवास्तव ने कहा कि अधिकारी शिकायतों के निस्तारण पर विशेष गंभीरता लाएं। विभागीय अधिकारी नैतिक दायित्व का निर्वाहन करें।
लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरें। तहसील दिवस में पुलिस कप्तान मनोज तिवारी ने कहा कि पुलिस का कर्तव्य सत्य, सुरक्षा और कानून का पालन कराते हुए पीडितों को न्याय दिलाना है। जिससे कानून और पुलिस के प्रति लोगाें का विश्वास कायम रहेगा। तहसील दिवस में शिक्षा, स्वास्थ्य, जमीनी विवाद समेत विभिन्न विभागों से सबंधित शिकायतें आयीं। तहसील दिवस में डीएम माला श्रीवास्तव, एसपी मनोज तिवारी, एसडीएम अजीतमल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।