फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Tehsil Bidhuna team topped the host youth festival

युवक समारोह में मेजबान तहसील बिधूना टीम अव्वल

Fri, 06 Nov 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 06 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Tehsil Bidhuna team topped the host youth festival

श्री सुंदर सिंह इंटर कालेज में माध्यमिक विद्यालयों की दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं गुरुवार से प्रारंभ हुईं। पहले दिन मेजबान बिधूना तहसील की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन कर अव्वल स्थान प्राप्त किया। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मानस इंटर कालेज कंचौसी के प्रधानाचार्य डा. अनिरुद्ध प्रताप सिंह भंवर जी ने किया।

विज्ञापन


 
मुख्य अतिथि डा. अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने कहा कि खेल हमारे जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी है। पढ़ाई के साथ ही साथ हमें खेलों पर ध्यान देना चाहिए। खेल ध्वजारोहण एवं मार्च पास्ट की सलामी लेने के बाद मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन



 
आज पहले दिन संपन्न हुईं दर्जनों प्रतियोगिताओं में बिधूना तहसील के खिलाड़ी 190 अंक पाकर दबदबा बनाया। अजीतमल तहसील के खिलाड़ी 140 अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे एवं 60 अंक पाकर तीसरा स्थान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिधूना तहसील को आज पहले दिन अव्वल स्थान दिलाने में श्री सुंदर सिंह इंटर कालेज के खिलाड़ियों ने 127 अंकों का योगदान दिया, जबकि दूसरे स्थान पर रहे अजीतमल तहसील में जनता इंटर कालेज के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल प्रदर्शन कर 116 अंकों का योगदान दिया।



इस मौके पर प्रधानाचार्य अहिबरन सिंह राजपूत, सुरेंद्र प्रकाश पाठक, ओमप्रकाश, उदयप्रताप सिंह जादौन, रजपाल, देवेंद्र रजत, रश्मि केशरवानी, पिंकी सेंगर, लालचंद्र चौधरी, सरनाम सिंह यादव, छेदीलाल दिवाकर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed