फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teen's body found hanging

Auraiya: किशोर का शव खेत में फंदे पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 27 Mar 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Mon, 27 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Teen's body found hanging
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

औरैया जिले में ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के शेखूपुर में शनिवार रात को 15 वर्षीय किशोर का शव गांव के बाहर खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शेखूपुर निवासी बृजेश सक्सेना ने बताया कि बेटा अंशुल पंजाब के अंबाला स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। उसने पढ़ाई छोड़ दी थी।

विज्ञापन


गुरुवार को वह नौकरी से छुट्टी लेकर घर आया था। शनिवार शाम को बेटा कहीं बाहर निकल गया। काफी देर तक घर न लौटने पर उसे ग्रामीणों के साथ आसपास के क्षेत्र में खोजा। गांव के बाहर खेत में पेड़ पर उसका शव रस्सी के सहारे लटकता मिला। अंशुल की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बेहाल हैं। थाना प्रभारी जीवाराम ने बताया कि तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कम उम्र के बाद भी शादी का बना रहे थे दबाव
मृतक के पिता ब्रजेश ने बताया कि हम लोग उसकी शादी कराने को लेकर तैयारियां कर रहे थे। इस दौरान कई जगह से संबंध भी आए थे। जिन पर विचार कर रहे थे। अचानक से अंशुल के इस कदम ने उनकी खुशियों को भी खत्म कर दिया। उन्होंने आत्महत्या के पीछे के कारणों की जानकारी न होने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed