फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teenager's body found in a well, accused of murder

कुएं में मिला किशोरी का शव, हत्या का आरोप

Tue, 15 Feb 2022 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Teenager's body found in a well, accused of murder
जानकारी देता मृतका का पिता फरियाज अहमद। संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर। घर से शौच के लिए निकली किशोरी का शव कुएं में मिला। गले पर चोट के भी निशान थे। कुएं से कुछ ही दूर स्थित खेत पर किशोरी का मोबाइल भी मिला है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर किशोरी की हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

गांव सेहुद निवासी फरियाज अहमद ने बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री गुलफ्शा सोमवार तड़के शौच के लिए निकली थी। काफी देर तक न लौटने पर उसकी तलाश की शुरू की गई। इस बीच परिजनों को सूचना मिली कि गुलफ्शा की एक चप्पल कुएं के बाहर पड़ी है।
विज्ञापन

इस पर ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद गुलफ्शा के शव को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सीओ सुरेंद्र नाथ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि पास के एक खेत में मृतका का मोबाइल भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने मौके की फोटोग्राफी कराई और साक्ष्य भी एकत्र किए। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। पिता के मुताबिक वह हाथ पंखे व कूंचे बनाकर बेचता है। एक छोटी बेटी जीनत एवं बेटा फैज भी है।
मामले की गंभीरता देख पुलिस ने महिला चिकित्सक की उपस्थिति में पैनल से पोस्टमार्टम व उसकी वीडियोग्राफी कराने की भी बात कही है। सीओ का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
घर में शौचालय से भी फंस रहा पेंच
दिबियापुर। किशोरी के घर पर शौचालय होन के बाद भी उसका शौच के लिए बाहर जाना पुलिस के गले नहीं उतर रहा है। हांलाकि परिजनों ने पुलिस को बताया कि बेटी कभी कदार सहेलियों के साथ गांव के बाहर शौच के लिए जाती थी, लेकिन सोमवार को उसके साथ कोई सहेली नहीं थी।

पुलिस ने कुआं बंद कराने की बात कही
दिबियापुर (औरैया)। इसी कुएं में पूर्व में भी दो महिलाओं के शव मिल चुके हैं। 15 वर्ष पूर्व गांव की ही एक महिला की डूबकर मौत हुई थी, जबकि लगभग तीन वर्ष पहले भी इस कुएं में एक महिला का शव मिल चुका है। पुलिस ने प्रधान पति सुदेश से उक्त अनुपयोगी कुएं को बंद कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed