फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teenager raped, women create ruckus for action

Auraiya News: किशोरी से दुष्कर्म, कार्रवाई के लिए महिलाआें का हंगामा

Tue, 12 Aug 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 12 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Teenager raped, women create ruckus for action
बिधूना। एक गांव में भीतर से बंद घर के बरामदे में किशोरी का शव पड़ा मिला था। पास ही खून से सनी चादर मिली थी। मामले में पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया।
विज्ञापन

इससे पहले महिलाएं गांव के बाहर सड़क पर पहुंचीं और दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या करने वाले पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगीं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर संजू, सर्वेश, नीलेश, सतेंद्र, सुरजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी अभिजित आर. शंकर ने बताया कि कुछ संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। पूछताछ की जा रही है, जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


कोतवाली के एक गांव निवासी किसान के एक बेटा व चार बेटियां थीं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। पत्नी 10 दिन पहले दो बेटियों के साथ गौतमबुद्ध नगर में नौकरी करने वाले बेटे के पास गई थीं। घर पर 14 वर्षीय बेटी पिता के साथ थी। वह कक्षा आठ की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी शनिवार को रक्षाबंधन पर घर से करीब 50 मीटर दूर ताऊ के घर राखी बांधने गई थी। रात में अंदर से कुंडी बंदकर सो गई थी। पिता घर के पास झोपड़ी में सोए थे। सुबह जागने पर पिता घर पहुंचा तो आवाज लगाने और खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला।

इससे पड़ोसी के घर के पीछे की दीवार फांदकर एक युवक को अंदर भेजा गया। कुंडी खुलने के बाद पिता व अन्य लोग घर में पहुंचे। वहां बरामदे में किशोरी का शव चारपाई पर पड़ा मिला था। घटनास्थल पर खून से सना चादर भी मिला था।

देर रात गौतमबुद्ध नगर से किशोरी की मां, बहन व भाई गांव पहुंचे। उधर, सोमवार को परिजन व गांव की महिलाओं ने सड़क पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने हत्या करने वाले पर कार्रवाई की मांग की। जानकारी पर बिधूना सीओ पी पुनीत मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कर दिया।


उधर, शाम करीब पांच बजे शव गांव लाया गया। बाद में गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसपी ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है। उधर, पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed