{"_id":"69ff86dde17bd6251603444c","slug":"teenager-in-car-dies-after-collision-with-vehicle-auraiya-news-c-211-1-aur1009-144547-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वाहन की टक्कर से कार सवार किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वाहन की टक्कर से कार सवार किशोर की मौत
Sun, 10 May 2026 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 10 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
फोटो-15-प्रांशू। फाइल फोटो
बिधूना। अछल्दा मार्ग पर शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करने के प्रयास में एक कार में टक्कर मार दी।
हादसे में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से टकराते हुए खड्ड में जा गिरी। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
कस्बा के भरथना रोड स्थित खुशी गेस्ट हाउस के पास रहने वाले श्यामू राठौर शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपनी हंसकार (शादी में सजाई जाने वाली गाड़ी) से फफूंद क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गाड़ी में उनके साथ प्रांशु राठौर (15) और मोनू गुप्ता (26) भी सवार थे। जैसे ही उनकी गाड़ी अछल्दा मार्ग पर पसुआ पुलिया के पास पहुंची, पीछे से आए अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करते हुए उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में हंसकार सीधे खड्ड में जा गिरी। इससे प्रांशु और मोनू के सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से दोनों को बिधूना सीएचसी भेजा। वहां प्रांशु की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर इटावा में पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक के चाचा मोनू ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की लापरवाही ने घर का चिराग बुझा दिया। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि सड़क हादसे में किशोर की मौत की जानकारी मिली है। परिजन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।