फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   teenager hanging in play, death

खेल-खेल में किशोेर की लगी फांसी, मौत

Tue, 24 Jan 2017 09:49 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Tue, 24 Jan 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
teenager hanging in play, death
मृतक की बेसुध मां को संभालती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के गांव आलमगीरपुर में खेल-खेल में एक किशोर के गले में फंदा पड़ गया। रस्सी ऊपर खिंचने से उसकी फांसी लगने से मौत हो गई। छोटी बहन चिल्लाई तो आस पास के लोगों ने दौड़कर रस्सी काटकर उसे उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। घटना के दौरान घर के सभी लोग खेत पर काम करने गए थे।
विज्ञापन


गांव आलमगीरपुर निवासी शिवप्रसाद अपनी पत्नी के साथ मंगलवार को खेतों पर पानी लगाने गया था। घर पर दोनों बच्चे आलोक बाबू (10) व नीलम (7) थे। दोनों खेलते-खेलते गांव के पश्चिमी छोर की ओर निकल गये। जहां जामुन के पेड़ पर रस्सी-डंडे का खेल खेलने लगे। आलोक बाबू जामुन के पेड़ पर चढ़ गया। अचानक रस्सी का बनाया हुआ फ ंदा उसके गले में पड़ गया। हड़बड़ाहट में वह पेड़ से गिर पड़ा। इससे फ ंदा उसके गले में कस गया। नीलम के चीखने पर लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन


लोगों ने जब तक उसे उतारा उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मृतक के मां-बाप आए। परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां कई बार रोते-रोेते बेसुध हो गई। अजीतमल कोतवाली प्रभारी इंचार्ज पवन पांडेय ने बताया कि खेल-खेल में फांसी लगने से मौत हुई है। परिजनों ने कोई कार्रवाई न करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed