{"_id":"628bcd2a9ee27f092c3461c4","slug":"teenager-fell-into-the-pond-due-to-slipping-feet-died-auraiya-news-knp698474630","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर फिसलने से किशोरी तालाब में गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर फिसलने से किशोरी तालाब में गिरी, मौत
विज्ञापन
नित्या की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AURAIYA
ककोर (औरैया)। दिबियापुर थाना क्षेत्र के मेरखपुर में सोमवार को तालाब में नहा रहे छोटे भाई को लेने गई किशोरी पैर फिसलने से डूब गई। ग्रामीण किशोरी को तालाब से बाहर निकालकर डाक्टर के पास ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मेरखपुर निवासी रमाकांत की बेटी नित्या (14) सोमवार को गांव के तालाब में बहुत देर से नहा रहे छोटे भाई कृष्णा (10) को बुलाने गई थी। भाई तालाब से निकल नहीं रहा था, इस पर उसे निकालने के लिए वह किनारे पहुंची। तभी पैर फिसलने से वह तालाब में गिरकर डूबने लगी।
भाई के शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े और तालाब में कूदकर किसी तरह नित्या को बाहर निकाला। ग्रामीण परिजन नित्या को सीएचसी दिबियापुर ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी दिबियापुर शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी गई है। सिपाहियों को भेजकर जानकारी ली जाएगी।