{"_id":"6622c01d0be41c1f9b0c8914","slug":"teenager-dies-in-head-on-collision-between-auto-bike-auraiya-news-c-211-1-aur1005-111160-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ऑटो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ऑटो-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में किशोर की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बेला। क्षेत्र के अंतर्गत बेला-कानपुर मार्ग स्थित पिपरौली बंबा के समीप शुक्रवार को तेज ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में ऑटो सवार नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तिर्वा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कानपुर देहात के गांव खनकरी निवासी कुसमा मायके बेला में शादी समारोह में आईं थी। शुक्रवार को वह अपनी ससुराल जाने के लिए बेटे विशाल (14), पूरन सिंह व बेटी अंजलि के साथ ऑटो से निकलीं। जैसे ही ऑटो बेला क्षेत्र के अंतर्गत बेला-कानपुर देहात मार्ग पर स्थित पिपरौली बंबा के समीप पहुंचा ही था। तभी सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार से आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
घटना में विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। घटना की जानकारी पर उप निरीक्षक मनीष कुमार, उप निरीक्षक पंकज मिश्रा मौके पर पहुंचे। कुसमा ने घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल विशाल को तिर्वा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां डॉक्टर ने विशाल को मृत घोषित कर दिया। पुत्र का शव देख कुसमा का रो-रोकर बुरा हाल था। थाना प्रभारी निरीक्षक बिनेश कुमार ने बताया कि ऑटो व बाइक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। घटना की तहरीर मिलने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।