फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teenager died due to lightning, youth serious

Auraiya News: बिजली गिरने से किशोर की मौत, युवक गंभीर, जानिए घर से बाहर खुद को कैसे रखें सुरक्षित

Wed, 21 Jun 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 21 Jun 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Teenager died due to lightning, youth serious
दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव मड़नई में मंगलवार दोपहर दो बजे के करीब तेज बारिश के साथ गरज चमक शुरू हो गई। इसी बीच खेत किनारे पेड़ के नीचे खड़े एक किशोर व एक युवक के ऊपर बिजली आ गिरी। इससे दोनों बुरी तरह झुलस गए। खेत पर मौजूद परिजन दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मधवापुर ग्राम पंचायत के मजरा मड़नई गांव निवासी गुड्डू सिंह साझे पर खेत लेकर परिवार का भरण-पोषण करता है। मंगलवार दोपहर बारिश से पहले वह अपने खेत मालिक प्रवीण के साथ खेत की जुताई करने के लिए बेटे चंदन (13) के साथ पहुंचा था। ट्रैक्टर पर बैठकर गुड्डू खेत की जुताई करा रहा था।
विज्ञापन


प्रवीण व चंदन खेत किनारे पेड़ के नीचे खड़े थे। इसी बीच गरज-चमक के साथ बिजली पेड़ पर गिरी। जिसकी चपेट में आकर चंदन व प्रवीण बुरी तरह से झुलस गए। चीख-पुकार होने पर जुताई करा रहे गुड्डू व अन्य श्रमिकों ने दौड़ते हुए दोनों को संभाला। दोनों को परिजन लेकर चिचौली जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने चंदन को मृत घोषित कर दिया। प्रवीण का चिचौली जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर घटना को लेकर कंचौसी इंचार्ज अवनीश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। परिजन से पूछताछ करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने घटना की जानकारी बिधूना तहसील प्रशासन को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुले में होते तो बच सकते थे दोनों
बिजली गिरने की घटनाओं में अक्सर पेड़, बिजली पोल व मकान सहारा बनते हैं। बिजली गिरने का अंदेशा होने पर स्वयं को सुरक्षित करने के खुल में जाकर जमीन पर लेट जाना चाहिए। मड़नई में हुई घटना में किशोर व युवक पेड़ के नीचे खड़े थे। यहां गरज चमक होने पर दोनों पेड़ से दूरी बनाते तो घटना से बच सकते थे।

घर से बाहर खुद को कैसें रखें सुरक्षित
प्रवाहकीय सामग्री (कंडक्टिव मटेरियल) से दूर रहें। ऊंची संरचनाओं (खंभे, पेड़, छत, मचान) से दूर रहें। दोपहिया वाहन से दूर रहें। ये वाहन बिजली को आकर्षित कर सकते हैं। पानी से दूर रहें। पानी बिजली को आकर्षित करता है। यदि आप सड़क पर हैं, लेकिन सुरक्षित स्थल में नहीं जा सकते हो, तो कोई ऐसी गाड़ी जिसकी छत मजबूत हो, सुरक्षित स्थल हो सकता है।


इस बात का भी रखें ध्यान
यदि आप ऊंचाई वाले खुले स्थान में घिर गए हैं, तो निचले स्थल की तरफ चले जाना चाहिए। यदि आपको बिजली चमकने के 10 सेकंड के बाद गर्जन सुनाई देती है, तो इसका मतलब है कि वो आपसे तीन किमी दूर है। तत्काल ही सुरक्षित जगह ढूंढें। गर्जन सुनने के बाद 30 मिनट तक सुरक्षित स्थल पर रहें। यदि समूह में हैं, तो अलग-अलग खड़े हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed