फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teenage girl dies due to truck collision, youth serious

Auraiya News: ट्रक की टक्कर से किशोरी की मौत, युवक गंभीर

Sat, 26 Oct 2024 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl dies due to truck collision, youth serious
औरैया। बड़ी बहन के घर इटावा से छोटी बहन को लेकर लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। किशोरी की मौके पर मौत हो गई। युवक की हालत गंभीर हुई है, उसे कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन




कानपुर देहात के गांव जरिया संदलपुर निवासी राजू शुक्रवार को अपनी बड़ी बहन के घर इटावा गए थे। देर शाम वहां से छोटी बहन पूनम (16) को साथ लेकर बाइक से अपने घर जरिया संदलपुर आ रहे थे। सदर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फतेहपुर के समीप ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी घायलों के परिजनों और कोतवाली पुलिस को दी। राहगीरों की मदद से घायलों को 50 शैया जिला अस्पताल औरैया लाया गया। यहां मौजूद डॉक्टर ने पूनम को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजू की राहत को गंभीर बताते हुए कानपुर रेफर किया। घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed