{"_id":"647f7b2df611b4c2f5035e14","slug":"teen-made-to-work-hostage-in-hotel-auraiya-news-c-12-1-272575-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: होटल में बंधक बनाकर किशोर से कराया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: होटल में बंधक बनाकर किशोर से कराया काम
Wed, 07 Jun 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर। पांच दिन पहले दिबियापुर से गायब हुआ किशोर सोमवार रात घर पहुंचा। उसने कार सवारों द्वारा जबरन अछल्दा ले जाने और एक होटल में मारपीट कर जबरन काम कराए जाने का आरोप लगा। पीड़ित के साथ थाने पहुंची मां ने कार्रवाई की गुहार लगा शिकायत की है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के भटपुरा निवासी राखी अपने 13 वर्षीय बेटे प्रकाश के साथ मंगलवार को थाने पहुंची। बताया कि एक जून को उसका बेटा गांव से बाल कटवाने के लिए दिबियापुर आया था। रास्ते में उसे एक कार सवार कुछ लोग जबरन उठाकर अछल्दा के एक होटल ले गए। यहां पर बेटे को यातनाएं दी और जबरन बंधक बनाकर काम कराया। सोमवार की रात किसी तरह वह मौका पाकर घर पहुंचा और आप बीती बताई। रेखा ने बताया कि वह एक जून से लगातार बेटे की खोजबीन कर रही थी। थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि मामले की हकीकत पता लगाने के लिए पुलिस टीम बताए गए होटल पर भेजी गई हैं। जांच की जा रही है, पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई करेगी।