फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teen falls while dancing on DJ, dies

Auraiya News: डीजे पर नाचने के दौरान गिरा किशोर, मौत

Wed, 22 Feb 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 22 Feb 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Teen falls while dancing on DJ, dies
अछल्दा। तिलक समारोह में दोस्तों के साथ शामिल होने आया किशोर डीजे पर नाचने के दौरान बेहोश हो कर गिर पड़ा। साथी उसे सीएचसी ले गए। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बिधूना कस्बे के आर्यनगर मोहल्ला निवासी अंकित(17) सोमवार रात को अपने छह दोस्तों के साथ अछल्दा के मोहल्ला पसैया में रिंकू राजपूत के तिलक में शामिल होने आया था। यहां सभी ने खाने-पीने के बाद डीजे पर नाचना शुरू किया। इस दौरान अंकित बेहोश होकर गिर पड़ा। इस पर दोस्त उसे रात 9:45 बजे सीएचसी अछल्दा ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंकित के परिजनों को फोन कर जानकारी दी। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की, तभी परिजन बेटे के जिंदा होने की बात कहकर बिधूना सीएचसी ले चलने की मांग करने लगे। इस पर पुलिस शव को बिधूना सीएचसी लेकर गई। वहां के भी डॉक्टरों ने अंकित के जीवित न होने पुष्टि की। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मां नीलू देवी ने बताया कि बेटे ने हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। सोमवार देर शाम आर्यनगर बिधूना निवासी बेटे का दोस्त उसे तिलक में ले जाने के लिए आया था। बेटे का जाने का मन नहीं था और उसने भी भेजने के लिए मना कर दिया था, बावजूद इसके उसके दोस्त जबरदस्ती कर अपने साथ ले गए। वहां बेटे को कुछ खिलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि अंकित के तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed