फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Team of officers set out to investigate the working style of meter readers

Auraiya News: मीटर रीडरों की कार्यशैली की जांच करने उतरी अधिकारियों की टीम

Wed, 13 Sep 2023 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Team of officers set out to investigate the working style of meter readers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
बिजली रीडरों की कार्यशैली की हकीकत जांचने के लिए बिजली विभाग के अधिकारी क्राॅस चेकिंग कर रहे हैं। बुधवार को टीम ने शहर के कई इलाकों में चेकिंग अभियान चलाकर कई खामियां जांची हैं।
अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर जिले भर में एसडीओ, जेई के नेतृत्व में टीमें गठित की गईं हैं। जो अब उपभोक्ताओं की परेशानियाें के साथ ही मीटर रीडर की कार्यशैली की क्राॅस जांच करेंगी। बता दें कि गलत बिल निकालने, समय से बिल न देने आदि शिकायतें विभाग को मिल रही थी। इसके बाद अधीक्षण अभियंता बृज मोहन ने सख्त रवैया अख्तियार किया है।
विज्ञापन

बुधवार को जेई सुभाष चंद्र यादव ने अपनी टीम के साथ शहरी क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर, ब्रह्मनगर, रुहाई मोहाल, गुरुहाई, गोविंद नगर में सघन क्राॅस चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता बृज मोहन ने बताया कि उपभोक्ताओं का किसी सूरत में शोषण नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए सभी बिजली अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। वहीं उन्होंने उपभोक्ताओं को चेताया कि वह चोरी करके बिजली का उपभोग न करें। अन्यथा की स्थिति में पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed