फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   team from lucknow chek goshala

लखनऊ से आई टीम ने सिखरना गौशाला का किया निरीक्षण

Fri, 03 Sep 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
team from lucknow chek goshala
निरीक्षण के दौरान गौशाला में गायों के मंगवाया गया भूसा देखते नोडल अधिकारी - फोटो : AURAIYA
अयाना (औरैया)। सिखरना गोशाला में लगातार हो रही गोवंशों की मौत और खराब भूसा दिए जाने की जानकारी पर शुक्रवार को लखनऊ से पशु पालन विभाग की टीम जांच करने पहुंची। नोडल अधिकारी ने सड़ा भूसा देख नाराजगी जताई और अभिलेखों को कब्जे में ले लिया। नोडल अधिकारी ने बताया कि संबंधित एनजीओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा जाएगा। उसका भुगतान भी रोक दिया है। टीम ने सहार और भाग्यनगर ब्लाक की गोशालाएं भी देखीं।
विज्ञापन

सिखरना गोशाला में गोवंशों की मौत और हरा चारा न दिए जाने की जानकारी पर गुरुवार को सीडीओ अनिल सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। सीडीओ के निरीक्षण के बाद ग्राम प्रधान संतराम ने शुक्रवार सुबह हरे चारे की व्यवस्था की। शाम को लखनऊ से आए नोडल अधिकारी एसबी सिंह गोशाला पहुंचे तो उन्हें बाहर ही सड़ा भूसा मिला।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी के निर्देश पर पशु चिकित्साधिकारी ने गोवंशों के लिए भूसे का इंतजाम किया। अव्यवस्था देख नोडल अधिकारी ने गोशाला का रजिस्टर जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि गोशाला में लगभग 284 गोवंश हैं। प्रति गोवंश पांच किलो भूसा दिया जाए तो प्रतिदिन 15 क्विंतल भूसे की आवश्यकता है। 10 क्विंतल भूसा गोशाला में अतिरिक्त होना चाहिए। ताकि यदि किसी दिन भूसा लेट मिलता है तो गोवंश भूखे नहीं रहेंगे। बताया कि एनजीओ द्वारा गोवंशो के प्रति लापरवाही बरती गई है। जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed