फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   team check wine shops

अभियान चलाकर परखी असली और नकली शराब

Sat, 29 May 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
team check wine shops
औरैया। अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद जिला व आबकारी विभाग ने शनिवार को जिले भर की शराब की दुकानों की चेकिंग की। बोतलों पर लगे क्यू आर कोड से शराब की गुणवत्ता देखी गई।
विज्ञापन

आबकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि अलीगढ़ में हुई घटना के मद्देनजर जिले में भी चेकिंग की गई है। इसके लिए तीन टीमें बनाईं गईं। शहर में उन्होंने शराब की दुकानों पर जाकर चेकिंग की। स्टॉक का रजिस्टर से मिलान किया। अजीतमल में एसडीएम विजेता, सीओ प्रदीप कुमार के साथ आबकारी निरीक्षक बीके तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजदेव प्रजापति ने शराब की दुकानों की जांच की। बिधूना में आबकारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने एसडीएम राशिद अली व सीओ मुकेश प्रताप सिंह के साथ चेकिंग की।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने छापेमारी कर 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की। जिला आबकारी अधिकारी ज्ञानेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि अयाना, मुरादगंज, दिबियापुर, अछल्दा, सहायल, बेला में शराब की दुकानों की चेकिंग की गई। दुकानदारों को नकली शराब न बेचने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-29एयूआरपी-19- कीरतपुर में चेकिंग करने पहुंची पुलिस व आबकारी टीम। संवाद
20 लीटर शराब बरामद, दो गिरफ्तार
बिधूना (औरैया)। कीरतपुर गांव में 20 लीटर शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को आबकारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह व कोतवाली प्रभारी शशांक राजपूत ने पुलिस बल के साथ नगर के आदर्श नगर व कीरतपुर में अवैध रूप शराब बनाए जाने की सूचना पर घरों में छापेमारी की। रठगांव निवासी सरनाम व गया प्रसाद गांव भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उनके पास पीपों में 10-10 लीटर शराब मिली। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed