{"_id":"69a088e49b8a2355f90d27ee","slug":"teachers-federation-submitted-a-memorandum-to-the-dm-in-protest-against-tet-auraiya-news-c-211-1-aur1008-140469-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: टीईटी के विरोध में टीचर्स फेडरेशन ने डीएम को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: टीईटी के विरोध में टीचर्स फेडरेशन ने डीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-18-डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपते पदाधिकारी।संवाद
ककोर। बृहस्पतिवार को टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले सैकड़ों शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखने की मांग की गई है।
ज्ञापन में बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 27 जुलाई 2011 से लागू हुआ था। अधिनियम लागू होने के बाद नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया जबकि इससे पूर्व नियुक्त शिक्षकों को प्रारंभिक रूप से छूट प्रदान की गई थी। ज्ञापन में कहा गया है कि न्यायालय के निर्णय के बाद पूर्व में नियुक्त शिक्षकों के समक्ष सेवा सुरक्षा का प्रश्न खड़ा हो गया है।
संगठन का तर्क है कि वर्षों से सेवाएं दे रहे शिक्षकों को अब टीईटी की बाध्यता में लाना न्यायोचित नहीं है। यहां पर अखिलेश चंद्र यादव, लोकेश शुक्ला, अरविंद राजपूत, ऋतुराज दुबे, सुनील यादव, कमलेश चतुर्वेदी, बुद्धि पाल, संतोष दोहरे, दीपा यादव, रश्मि चौबे, दीपक दुबे, वीरपाल सिंह, राधा कृष्ण आदि मौजूद रहे।